फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैनपुरी हॉस्टल जीता, विक्रम क्लब मैनपुरी को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर चल रही दीपू यादव स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैनपुरी हॉस्टल ने विक्रम क्लब मैनपुरी को तीन विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सोमवार को विक्रम क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 18.4 ओवर खेलकर 109 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से अभिषेक यादव व अमन ने 14-14, विराट ने 13 व विक्की ने 12 रन का योगदान दिया। मैनपुरी हॉस्टल की तरफ से हैदर ने हैट्रिक लगाते हुए चार विकेट झटके। प्रिंस ने तीन व सरांश ने दो विकेट लिए, यश को एक विकेट प्राप्त हुआ।
हैट्रिक लगाने पर हैदर को कमेटी ने पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी हॉस्टल की टीम ने 18.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। टीम की तरफ से अंगेश यादव ने नाबाद 34, विष्णु ने 28 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

विक्रम क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक ने चार, विराट व अमन ने एक-एक विकेट झटका। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। अलकेश यादव व राघवेंद्र यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग पवन यादव ने गौरव यादव व अजीत यादव ने आंखों देखा हाल सुनाया। प्रधान बरौली बलराम यादव ने अंगेश यादव को मैनआफद मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इंद्रवीर सिंह यादव, विनय यादव, जुगिल किशोर यादव, पप्पू यादव, कर्मवीर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें