फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाहगंज में बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, पहले दिन खेले गए 300 मैच

Mon, 08 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के श्रवण बैडमिंटन अकादमी में रविवार को 62वीं अशर्फीलाल-अरुण कुमार स्मृति जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शौकिया वर्ग के करीब 300 मैच खेले गए। इनमें कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेश नौटियाल व विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष बीना लवानिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का आयोजन शौकिया एवं प्रोफेशनल दो वर्गों में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों को कुल 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले संस्थानों का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में अमित उपाध्याय, मयंक कपूर, अनुज कपूर, नंदकिशोर, आयुष पांडेय, आदित्य गौर एवं अनुभव रहे। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल, आसिफ अली, पवन मंगल, एस. तरकर, सचिव नंदी रावत, निश्चल जैन, निधि जैन, शिवांग जैन, प्रज्ञा जैन, विशाल सक्सेना, मयंक कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें