फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण पर प्रत्याशियों में घमासान, प्रशासन परेशान

Sun, 05 Feb 2017 12:45 AM IST
दक्षिण पर प्रत्याशियों में घमासान, प्रशासन परेशान
विज्ञापन
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिण विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के घमासान के बीच इस सीट पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी मुश्किल में है। 26 प्रत्याशी होने से यहां के बूथों पर दो ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) तो लगानी ही पड़ेंगी, ट्रायल के तौर पर छावनी विधानसभा क्षेत्र के साथ दक्षिण में भी वीवीपैड (वोटर वैरीफाइड पेपर ऑडिट सेल) लगाई जा रही है। एक बूथ पर तीन-तीन यूनिट एक साथ लगाने से वोटिंग कंपार्टमेंट छोटे पड़ गए हैं।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश पर जो कंपार्टमेंट (फाइबर शीट का घेरा) भेजे गए हैं, उसमें एक ही यूनिट रखी जा सकती है। दूसरी ईवीएम जैसे-तैसे रख दी जाएगी। मगर, वीवीपैड होने से परेशानी हो रही है। जिला निर्वाचन विभाग ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 377 बूथों के लिए चौड़े वोटिंग कंपार्टमेंट मांगे हैं। इस क्षेत्र में इतनी ही वीवीपैड लगनी है। छावनी के 425 बूथों पर वीवीपैड लगाई जाएगी। इस तरह जिले में पहली बार 802 बूथों पर वीवीपैड लगेगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह के अनुसार, दक्षिण क्षेत्र के लिए अलग से कंपार्टमेंट मंगाए गए हैं।
बता दें कि जिले की नौ सीटों पर 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। दक्षिण सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी हैं। उत्तर और एत्मादपुर में 15-15, फतेहपुर सीकरी में सात, छावनी में 14, ग्रामीण में 9, खेरागढ़ में 14, फतेहाबाद में सात और बाह में 14 प्रत्याशी हैं। एक विधानसभा क्षेत्र में 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर दो ईवीएम लगानी पड़ती है। 
विज्ञापन


इनसेट
क्या है वीवीपैड
मतदान के बाद वीवीपैड मशीन पर पर्ची निकलेगी। पर्ची में मतदाता ने किसे मतदान किया है, उसका ब्यौरा होगा। हालांकि इस पर्ची को वह अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे। कुछ क्षणों के बाद यह पर्ची ऑटोमैटिक बॉक्स में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें