बाबू ने कार्यमुक्त के लिए बीएसए को लिखा पत्र
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुशलपाल ने बीएसए को पत्र भेजकर कार्यमुक्त करने की मांग की है। कुशलपाल का बीएसए कार्यालय से 30 जून को डीआईओएस कार्यालय के लिए स्थानांतरण हो चुका है। लेकिन अभी तक कुशलपाल को कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
कुशलपाल ने बीएसए दीपिका गुप्ता को पत्र भेजकर कहा है कि उसे कार्यमुक्त किया जाए ताकि वह शासनादेश का पालन कर सके। कुशलपाल ने पत्र में कहा है कि शिक्षा निदेशक द्वारा तीन दिन में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कार्यमुक्त न होने के कारण वह शासनादेश का पालन नहीं कर पा रहा है। कुशलपाल ने पत्र की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक को भी भेजी है। वहीं बीएसए दीपिका गुप्ता का कहना था कि हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई थी। उसी मामले में कुशलपाल भी हाईकोर्ट भेजे गए हैं। लौटते ही उनको कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। संवाद