फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाहपुर में किसान पर गिरी कच्ची दीवार

Mon, 10 Jul 2023 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में किसान पर गिरी कच्ची दीवार
विज्ञापन

दोनों पैर टूटे, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी



बिछवां। गांव शाहपुर में बारिश के चलते कमजोर हुई एक कच्ची दीवार पास ही सो रहे वृद्ध पर पलट गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीणों ने मलबा हटा कर वृद्ध को बाहर निकाला। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी डोरी लाल (70) एक कच्ची दीवार के सहारे झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। रविवार की रात वह झोपड़ी में सो रहे थे। तभी बारिश के चलते कमजोर हो चुकी कच्ची दीवार उन पर पलट गई। डोरीलाल मलबे केे नीचे दब गए। वृद्ध की चीख पुकार सुन परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबा को हटा कर घायल वृद्ध को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से भी वृद्ध को आगरा के लिए रेफर किया गया। परिजन आगरा नहीं ले गए। डोरी लाल को परिजन घर वापस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें