फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटियों की ससुराल में मां न करें ऐसा काम...', पतियों की आत्महत्या पर बोलीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

Sun, 27 Apr 2025 10:12 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पतियों के आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चाैहान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे परिवार के संस्कार दोषी हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष आयोग की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
बबिता चाैहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरुषों के साथ बीते दिनों हुई घटनाओं से सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी असमंजस में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अचानक से पुरुषों के साथ होने वाली घटनाओं की संख्या क्यों बढ़ रही है। पर, किसी पुरुष आयोग की जरूरत नहीं है, बस महिलाएं बेटियों की ससुराल में हस्तक्षेप बंद कर दें। समस्या खुद समाप्त हो जाएगी। यह कहना है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का।
विज्ञापन


 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पतियों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं के पीछे परिवार के संस्कार दोषी हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पीछे परिवार खासतौर से मां के दिए संस्कार जिम्मेदार हैं। 

ये भी पढ़ें-UP: दो गोली मारी, फिर चाकू से 12 वार...पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या का ऐसा मंजर, दृश्य देख महिला की माैत
विज्ञापन

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने भी इन घटनाओं में वृद्धि की है। साथ ही पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। काम की अधिकता के चलते दोनों के बीच मनमुटाव, तनाव और अवसाद बढ़ता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि परिवार में पुरुष की स्थिति मजबूत होती है, इसलिए किसी पुरुष आयोग की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें