फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

Sat, 19 Jan 2019 05:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से छात्र का शव लटका मिला। यह देख परिवार में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद मठवाली गली निवासी राकेश दिवाकर प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करते हैं। उनका बड़ा बेटा अर्पित उर्फ हनी (19) एसआरके कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार रात को उसने आत्महत्या कर ली। 

परिजनों की मानें तो शाम को वो खाना खाने के बाद मकान की तीसरी मंजिल पर जाकर कमरे में सोया था। सुबह काफी देर तक जागकर नीचे नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

कमरे में अर्पित उर्फ हनी का शव पंखे के कुंडे में फंदे के सहारे लटका मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर के एसएसआई सामून अली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं बेटे की मौत से मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल है।   

एसएसआई सामून अली ने कहा कि छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें