फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा में छह केंद्रों पर सचलदल पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के तहत सोमवार को द्वितीय पाली में बीएससी गणित और कॉमर्स तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। दो सचलदलों ने बेवर, भोगांव और कुरावली क्षेत्र के कालेजों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न एक बजे तक बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर गणित, कॉमर्स तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। निगरानी के लिए विवि से दो सचलदल नामित किए गए हैं। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज से डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित सचलदल ने कुरावली क्षेत्र के आरबीएस कॉलेज कुरावली, आरएस कॉलेज करीमगंज और एके कॉलेज ऑफ एजूकेशन भूपनगर तथा नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के डॉ. एसके निमेष और डॉ. एके पाल के नेतृत्व गठित सचलदल ने जीएसएम महाविद्यालय बेवर, प्रेम प्रयाग महाविद्यालय भोगांव और जेएसएम महाविद्यालय नौरंगाबाद का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें