शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटीं प्रधानाचार्य
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के तीन केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 1507 अभ्यर्थी नामांकित है। तीनों केंद्रों पर शनिवार की शाम तक परीक्षा की सारी तैयारियां कर ली गई थीं। शनिवार को ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षकों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 500, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 500 और आरसी महिला डिग्री कॉलेज में 507 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर तीनों परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त दो-दो पर्यवेक्षक और एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। शनिवार को पर्यवेक्षकों और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों को नगर पालिका ने सैनिटाइज कराया है। परीक्षार्थियों को दो गज की दूरी से ही परीक्षा कक्ष में बैठाया जाएगा।
इन बातों का रखें ख्याल
1-प्रवेश हेतु दोनों पेपर देना जरूरी है।
2-परीक्षा केंद्र में मास्क के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा, साथ में सैनिटाइजर भी रखें।
4- केंद्रों पर स्क्रीनिंग कराई जाएगी। अधिक तापमान होने पर अलग से बैठाने की व्यवस्था है।
4-प्रयास करें निजी साधन से परीक्षा के समय से एक घंटे पहले पहुंचें।
5-परीक्षा केंद्र पर स्वयं भी सामाजिक दूरी का पालन करें