फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड 2004-05 के 3635 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Tue, 01 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

विश्वविद्यालय ने एसआईटी की सूची के आधार पर इनको फर्जी घोषित किया था। कोर्ट ने एसआईटी की जांच के आधार पर फर्जी घोषित करने को सही नहीं माना था। कोर्ट के फैसले के मद्देनजर विवि ने यह निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड 2004-05 सत्र के 3635 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने इनको फर्जी घोषित करने के आदेश को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने एसआईटी की सूची के आधार पर इनको फर्जी घोषित किया था। कोर्ट ने एसआईटी की जांच के आधार पर फर्जी घोषित करने को सही नहीं माना था। कोर्ट के फैसले के मद्देनजर विवि ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


फर्जी मार्कशीट की जांच कर रही एसआईटी ने विश्वविद्यालय को 3637 बीएड अभ्यर्थियों की सूची दी थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने पहले चरण में 2823 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र भी फर्जी पाए जाने पर इनको इसी साल सात फरवरी को फर्जी घोषित कर दिया। दूसरी सूची के तौर पर 814 अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा। इनमें से दो अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र ही विश्वविद्यालय की जांच में सही पाए गए।

इस पर विश्वविद्यालय ने 29 जुलाई को इन्हें फर्जी घोषित कर दिया था। इसके खिलाफ एक अभ्यर्थी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने माना कि एसआईटी की जांच के आधार पर अभ्यर्थियों को फर्जी नहीं माना जा सकता है। कुलसचिव डॉ. अंजनि कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए 2004-05 के 3635 अभ्यर्थियों को फर्जी घोषित किए जाने वाले आदेश को अग्रिम आदेश आने तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ
इनमें से 24 अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों मेें शिक्षक हैं। इनको विश्वविद्यालय के फर्जी घोषित करने के बाद बीएसए ने बर्खास्त कर दिया था। अब उनकी बहाली का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें