फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान के मरीजों के बनेंगे अलग वार्ड, लापरवाही पर रुकेगा अपर निदेशक स्वास्थ्य का वेतन

Wed, 15 Jan 2020 11:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मंडलायुक्त अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर अपर निदेशक (स्वास्थ्य) का वेतन रोकने और अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अलग वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर आईईएस के अधिशासी अभियंता, मंडी परिषद व खेलकूद विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन


आयुक्त सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि गरीबों के शुरू की गई आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र को मिलना चाहिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर भी सख्ती दिखाई।

स्वास्थ्य, मंडी परिषद व खेलकूद अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। उप निदेशक (पंचायत) को कायाकल्प योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने काह। पेंशन के लिए नये आवेदनों के 15 दिन में अभियान चलाकर सत्यापन का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निलंबित राशन की दुकानों को पुन: संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास प्राधिकरण आगरा, मथुरा एवं फिरोजाबाद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण  के कार्य जल्द शुरू करने को कहा। साथ ही प्लास्टिक मिक्स सड़कें बनाने पर बल दिया।

टीटीजेड के तहत पौधारोपण का पुन: सत्यापन कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में सुमंगला योजना के आवेदनों का सत्यापन जल्द कराने, यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी, बाट माप, विद्युत विभाग के अधिकारियों से राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा। एडीए, आवास विकास परिषद, यूपीएसआईडीसी के राजस्व अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।  

जिलाधिकारियों को अपने स्तर से राजस्व वसूली में प्रगति लाने को कहा गया। इस दौरान डीएम आगरा प्रभु नारायण सिंह, फिरोजाबाद चंद्रविजय सिंह, मथुरा सर्वज्ञराम मिश्रा व मैनपुरी एमबी सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें