फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएचओ की हड़ताल से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले

विज्ञापन
निबोहरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटका ताला
विज्ञापन
फतेहाबाद। वेतन न मिलने से नाराज सीएचओ हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटक गए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण सीएचओ ने काम बंद कर दिया है। इसके चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इलाज और दवा वितरण पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मजबूरन मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। निबोहरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी ताला लटका मिला। यहां दवा लेने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
इंसेट
सीकरी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
फतेहपुर सीकरी।कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की हड़ताल से देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। विकासखंड में 29 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर 27 सी एच ओ तैनात हैं जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल प्रारंभ कर दी है। जिसके चलते साड़ी ऑनलाइन सेवाएं एवं अन्य सुविधाओं का स्वास्थ्य सुविधाओं का देहात क्षेत्र के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर अभाव पैदा हो गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें