फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद: ताजनगरी से दुनिया को मिलेगा कोरोना का इलाज, दवाओं का परीक्षण शुरू

Wed, 06 May 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोविड-19 के इलाज पर शोध कर रहा नेमिनाथ कॉलेज
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कोविड-19 के इलाज पर शोध करने के लिए कुबेरपुर स्थित नेमिनाथ होम्योपैथिक कॉलेज को अनुमति प्रदान की है। मंगलवार को कोरोना के मरीजों पर होम्योपैथिक दवाओं का परीक्षण शुरू किया गया। उम्मीद है कि ताजनगरी से दुनिया को कोरोना का इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


पहले दिन एत्मादपुर के एचएफ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड-19 के 30 मरीजों को दवा दी गई। दो बार इन मरीजों का परीक्षण किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता के मुताबिक नेमिनाथ होम्योपैथिक देश का यह पहला कॉलेज है, जिसको इस तरह की अनुमति मिली है।

कॉलेज ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए दवाएं तैयार कर ली हैं। इन दवाओं की अनुमति भी कॉलेज प्रशासन को इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च से मिल चुकी है। दो सौ मरीजों पर दवा का परीक्षण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा देने के बाद इन मरीजों की जांच साइंटिफिक पैथालॉजी की ओर से नि:शुल्क की जाएगी। शोध सफल रहा तो आगरा से पूरी दुनिया को कोरोना उपचार मिल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें