फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: जगनेर में तराशे पत्थरों से बनेंगे राम मंदिर के कक्ष, जानिए क्या है इनकी खासियत

Thu, 20 Apr 2023 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

राजस्थान के बयाना तहसील के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र से लाए जा रहे विशेष क्वालिटी के पत्थरों को यहां तराशकर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तैयारियां देशभर में चल रही हैं। हर कोई इसमें गिलहरी जैसा अपना योगदान देना चाहता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके लिए पत्थरों को तराशने और उसे भव्य आकार देने का काम हो रहा है। आगरा के जगनेर क्षेत्र में स्थित नगला कमाल, अएला समेत आसपास के गांव के दर्जनों लोग दिन-रात पत्थरों को तराशने में जुटे हैं।

विज्ञापन


तराशने में लगे ओमवीर ने बताया कि राजस्थान के बयाना तहसील के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र से लाए जा रहे विशेष क्वालिटी के पत्थरों को यहां तराशकर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए भेजा जाता है। मजदूर मुकेश ने बताया कि बयाना के पत्थरों का प्रयोग विशेष महल, किले या स्मारक को बनाने में होता है।

ये भी पढ़ें - UP: 30 हजार फीट ऊंचाई से दुश्मन की सीमा पर उतरेंगे जवान, ' हंस ' पैराशूट का सफल परीक्षण; ये हैं विशेषताएं

मजबूती और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है पत्थर

ओमवीर ने बताया कि बंशी पहाड़पुर के पत्थर की खासियत मजबूती और उसकी सुंदरता है। इसमें अन्य पत्थरों के मुकाबले अधिक भार सहने की क्षमता होती है। इसमें आसानी से पच्चीकारी हो सकती है। संसद, लालकिला, बुलंद दरवाजा, अक्षरधाम और इस्कान के अधिकांश मंदिरों में बंशी पहाड़पुर का पत्थर लगा है। इस पत्थर में रुनी यानी स्टोन कैंसर नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें