एटा/कासगंज। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला शनिवार को आ सकता है। इसके चलते प्रशासन ने एटा और कासगंज में तीन दिन के लिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं।
अयोध्या मामले को शनिवार को फैसला आने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एटा और कासगंज जिले के सभी स्कूल और कॉलेज 9 नवंबर से 11 नवंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं कासगंज में जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस सिंह राजपूत एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने बताया कि सभी स्कूल कॉलेज तीन दिनों तक बंद रहेंगे।