फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 10 के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सख्त है। पुलिस ने शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए अराजकतत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जबकि 60 अन्य शरारती तत्व कार्रवाई के लिए चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

लगभग दो साल पहले गणतंत्र दिवस पर शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा की वजह से पुलिस प्रशासन अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले को लेकर काफी सतर्क है। ऐसे तत्व जो शहर की फिजा को फिर से न बिगाड़ दें इसको लेकर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने समीपवर्ती ग्राम नगला हरदेव भिटौना में गौरव, नवीन, संजय, सुंदर, अजीम, आविद, इरशाद, मुजीम, मुस्ताक के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इन पक्षों में आपस में पूर्व में झगड़ा हुआ था।
इस झगड़े ने सांप्रदायिक रूप ले लिया था। इसके अलावा आसिफ हिटलर निवासी पीर छल्ला के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। यह आरोपी शहर में हुई हिंसा में शामिल रहा। पुलिस ने इसके अलावा 60 अन्य शरारती तत्वों को चिह्नित किया है। इन तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर जैसी कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। ताकि ये तत्व अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले के समय किसी प्रकार की अराजकता न फैला सकें।
विज्ञापन

तीन सटोरियों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने तीन सटोरियों के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने सटोरिया किंग असलम निवासी बड़ड़ नगर, अकील निवासी ठंडी सड़क, गामा निवासी किसरौली रोड के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दविशें भी दी, लेकिन तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
जिन लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी वे जिला बदर कराए जाएंगे। जबकि गैंगस्टर के आरोपी जेल भेजे जाएंगे। पाबंद होने वाले आरोपियों को मुचलका भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

दिनेश बाबू दुुबे, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें