फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबरः सुरक्षा व्यवस्था पर आईजी ने खुद संभाली कमान, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

Fri, 06 Dec 2019 01:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/आगरा
विज्ञापन
आईजी के साथ एसएसपी व डीएम फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह दिसंबर और जुमा का दिन देखते हुए शहर में सुबह से सतर्कता हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसफोर्स तैनात है। पुलिस की गाड़ियां भी लगातार गश्त कर रही हैं। शुक्रवार की सुबह फिरोजाबाद में आईजी जोन ए सतीश गणेश पहुंचे और उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। 
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार शाम को शहर में फ्लैग मार्च किया था। उन्होंने बताया कि शहर को तीन जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। छह दिसंबर के बारे में सोशल मीडिया पर गलत संदेश प्रसारित नहीं करने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई है। यदि कोई संदेश प्रसारित करेगा तो प्रशासन भी उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएगा। 

नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि शहर में प्रमुख मस्जिदों के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन की टीम सक्रिय रहेगी। इसके साथ थाना रसूलपुर एवं रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आगरा में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। आगरा में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शहर को चार सुपर जोन, पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है।

प्रत्येक सुपर जोन में एक-एक अपर जिलाधिकारी व एक-एक अपर पुलिस अधीक्षक रहेंगे। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। 

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छह दिसंबर को लेकर शहर में मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। - एनजी रवि कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें