फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका सुरक्षा पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक प? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अपराजिता अभियान के तहत गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बालिका सुरक्षा के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से छात्राओं को बालिका सुरक्षा का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामबाबू ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आत्मरक्षा की जानकारी दी। छात्राओं ने यह भी बताया कि यदि उनके साथ कोई बदसलूकी करना चाहे तो उसे कैसे जवाब दिया जाए।
दूसरों की पकड़ से किस प्रकार से बचकर निकला जाए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में डॉ. रामबाबू ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है। छात्राएं किसी से डरें नहीं, बल्कि अपने साथ होने वाली किसी भी घटना का विरोध करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने छात्राओं को 1090, 181, डायल 100 आदि टोलफ्री नंबरों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त शिक्षक डॉ. एसपी सिंह, वेदप्रकाश सिंह, डॉ. दीपांकर सिंह, जितेंद्र पाठक, डॉ. जगजीवन राम व शिवनंदन सिंह ने भी छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत किया। सृष्टि गौतम, सीमा राठौर, कीर्ती भदौरिया, तान्या सिंह, उत्सवी शुक्ला, ज्योति, कृति गुप्ता, अंजनी, मुस्कान, सोनम सिंह, रागिनी यादव, गौरी, मेधना, भारती, पूजा, सविता आदि छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें