फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों को यमुना में प्रवाहित करने जैसी प्रथा की रोकथाम को जागरूकता का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना अथवा अन्य कारणों से मृतकों के शवों को यमुना में प्रवाहित कराने जैसी प्रथा पर रोक लगाने एवं जन जागरूकता के लिहाज से नगर निगम प्रशासन ने पोस्टर-बैनर लगवाना शुरू कर दिया है। वार्डवार गठित निगरानी समितियों के अध्यक्ष व पार्षदों की देखरेख में शुक्रवार को अधिकांश वार्डोँ में पोस्टर लगवाए गए।
विज्ञापन

कोरोना अथवा अन्य कारणों से मृतकों के शवों को यमुना नदी में जल प्रवाह अथवा जल समाधि देने पर रोक है। यमुना प्रदूषण मुक्त अभियान के तहत शासन स्तर पर इस तरह के कार्यों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगम प्रशासन ने वार्ड वार निगरानी समिति बनाई है। इसके अलाव यमुना नदी से सटे सभी 24 ग्रामों में नियमित मॉनीटरिंग अथवा निगरानी को एक 12 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र में शवों की जल समाधि अथवा जलप्रवाह पर प्रभावी रोकथाम को शहर भर में जागरूकता संदेश वाले पोस्टर बैनर लगाए गए। पार्षदों की निगरानी में सभी 70 वार्डों में निगरानी समितियों द्वारा लोगों को पर्चे बांट कर लोगों को जागरूक किया गया। शाहिद अंसारी, इमरान, पूनम शर्मा एवं संतोष राठोर पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें