फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, योजनाओं का लाभ उठाएं- सुषमा सिंह

विज्ञापन
कासगंज में महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि महिलाएं सशक्त बनें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि महिला आयोग का कार्य मात्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों को सुनना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी दिलाएं। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित के समक्ष नौ महिलाओं ने अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। सभी प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एसडीएम रितु सिरोही, चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश, एडीआईओ नीतू कनौजिया, बेसिक शिक्षा से वीके सिंह, महिला थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ये रहीं प्रमुख शिकायतें
कासगंज। ग्राम गढ़ी चकेरी की महिला ने शिकायत की है कि उसका पति उसे अपने घर में नहीं रखता है। मामला कोर्ट में लंबित है, अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। उपाध्यक्ष ने महिला पुलिस से कहा कि कोर्ट का निर्णय होने तक उस महिला को पति के घर में ही रहने की व्यवस्था कराएं। एक अन्य महिला द्वारा अपने घर का विद्युत कनेक्शन काटने और सिक्योरिटी वापस दिलाने की मांग पर उपाध्यक्ष ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को प्रकरण यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि फर्जी शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई और रिकवरी निकाली गई है। जबकि जांच में वह निर्दोष पाई गई है। उपाध्यक्ष ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि मामले में तत्काल न्यायसंगत कार्रवाई करते हुए अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें