फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तीन-तीन घंटे बंद रहेगा जवाहर पुल

Thu, 11 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त जवाहर पुल पर बुधवार को बिहार से आईं मशीनों के साथ तकनीकी टीम ने पुल को लिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक पुल पर आवाजाही बंद करा दी गई। बुधवार को तीन रोलर बियरिंग लगाए गए।
विज्ञापन

बता दें, जवाहर पुल के एक हिस्से की रोलर बियरिंग टूटने के कारण पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब दो सप्ताह से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की देखरेख में तकनीकी टीम के सदस्यों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को लिफ्ट करने के लिए मशीनों की मदद से करंट प्रवाहित किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को उठाकर ऊपरी हिस्से में तीन बियरिंग लगाई गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से में कुल नौ रोलर बियरिंग लगाई जाएंगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दिक्कतें न हों। गुरुवार को कुछ और तकनीकी काम होगा। शुक्रवार और रविवार को तीन-तीन बियरिंग लगाई जाएंगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि पुल पर महज तीन घंटे के लिए ट्रैफिक बंद किया गया था, जिसे शाम पांच बजे हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसी तरह दो दफा और ट्रैफिक को पूर्णत: बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें