फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी

Fri, 02 Feb 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरहन (आगरा)
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नई दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आगरा के बरहन जंक्शन के होम सिग्नल पर सांड़ टकरा गया। टक्कर से ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। 
विज्ञापन


इससे क्रासिंग पर ट्रेन झटके के साथ खड़ी हो गई। हादसे से यात्रियों में दहशत फैल गई। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया।  

घटना शुक्रवार शाम 6.31 बजे की है। दिल्ली से कानपुर सेंट्रल को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस बरहन जंक्शन के होम सिग्नल पर आते ही सांड़ टकरा गया। सांड़ इंजन के कैटल गार्ड में फंस गया। 
विज्ञापन

इस कारण ट्रेन के हिचकोले खाने और झटके से रुकने के कारण सवारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकते ही तमाम सवारियां डर के मारे ट्रेन से उतर भी गई थी। 

वहीं ट्रेन रुकने के बाद कर्मियों ने प्रेशर पाइप को ठीक किया। हादसे के कारण पाइप फट गया था। इससे करीब 20 मिनट तक ट्रेन क्रासिंग पर खड़ी रही। ट्रेन के क्रासिंग पर अचानक खड़े हो जाने के कारण दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया। 

क्रासिंग के दोनों तरफ कई वाहन फंस गए। ट्रेन से आवारा जानवरों के टकराने के हादसे आए दिन हो रहे हैं। शुक्रवार को भी महाबोधि एक्सप्रेस से जानवर के टकराने से जनरेटर यान का टैंक फट गया था। इससे ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें