नई दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आगरा के बरहन जंक्शन के होम सिग्नल पर सांड़ टकरा गया। टक्कर से ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया।
इससे क्रासिंग पर ट्रेन झटके के साथ खड़ी हो गई। हादसे से यात्रियों में दहशत फैल गई। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया।
घटना शुक्रवार शाम 6.31 बजे की है। दिल्ली से कानपुर सेंट्रल को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस बरहन जंक्शन के होम सिग्नल पर आते ही सांड़ टकरा गया। सांड़ इंजन के कैटल गार्ड में फंस गया।