फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: त्योहार बाद काम पर लौट रहे लोग, बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़

Sun, 26 Oct 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 9 शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद सवारियां। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार बाद लोग काम पर लाैटने के लिए घरों से निकले, तो बस स्टैंड पर भीड़ नजर आई। रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों चहल-पहल बस स्टैंड पर दिखाई दी। मैनपुरी डिपो द्वारा दिल्ली और आगरा के लिए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के बाद रविवार को लोग अपने काम पर लाैटे। कचहरी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ रही।
मैनपुरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डिपो की ओर से त्योहार के लिए विशेष इंतजाम के तहत 30 अक्तूबर तक दिल्ली मार्ग पर सात और आगरा मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्रीय मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए है। रविवार को जिस मार्ग पर यात्रियों की अधिक संख्या रहीं, वहां पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें