फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली पर ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, इलेक्ट्रिक वाहन भी दौड़ में, खूब हो रही बिक्री

Wed, 19 Oct 2022 10:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिवाली पर ऑटो सेक्टर का बाजार गुलजार हो गया है। वाहनों की जमकर बिक्री हो रही है। इस बार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लोगों की पसंद बन रहे हैं। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बने पहली पसंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर ऑटो सेक्टर ने रफ्तार पकड़ ली है। बिक्री की दौड़ में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन भी पीछे नहीं हैं। आगरा में हर सातवां ग्राहक ले रहा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ले रहा है। शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। दिवाली और धनतेरस के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां भी कई आकर्षक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और न्यूनतम डाउनपेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा भी दे रही हैं।

विज्ञापन


अरविंद मोटर्स के अरविंद बंसल ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ग्राहकों का रुझान बाइक की ओर अधिक है। रोजाना तीन से चार बाइक बिक रहीं हैं, अकेले धनतेरस के लिए करीब 50 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। शोरूम पर उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ से उत्साहित डीलरों ने शोरूम पर पंडितों को बुक कर लिया है, जिससे ग्राहक के वाहन निकाले जाने पर शोरूम पर ही शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा पाठ करवाया जा सके।     

इलेक्ट्रिक वाहन पर फाइनेंस

गर्ग एजेंसी के निखिल गर्ग ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है। हर सातवां ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहा है। बिना डाउनपेमेंट के फाइनेंस की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही है। रोजाना 8 से 10 वाहनों की बिक्री हो रही है। वाहन की खरीद पर चांदी का सिक्का भी दिया जा रहा है। धनतेरस के लिए 50 से अधिक वाहन की बुकिंग हो चुकी है।  

विज्ञापन

पांच हजार तक का कैशबैक

ट्रांसयमुना नगर वाहिनी यामाहा के विशाल अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीनों की तुलना में बाजार में बूम है। पिछले साल से बेहतर बिक्री की उम्मीद है। ग्राहकों को 5 हजार रुपये तक कैशबैक ऑफर, 8 हजार रुपये के डाउन पेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा भी कंपनी दे रही है। 

रंग मॉडल से समझौता

ट्रांसयमुना नगर के खेमका बजाज के संचालक मनीष खेमका ने बताया कि सबसे अधिक मांग पल्सर 125 सीसी की है। रोजाना 8 से 10 बाइक बिक रहीं है। शॉर्टेज की वजह से ग्राहकों को रंग और मॉडल से समझौता करना पड़ रहा है। धनतेरस के लिए 100 से ऊपर बुकिंग हो चुकी हैं। 

एक्सचेंज और फाइनेंस ऑफर

लॉयर्स कॉलोनी के जवाहर नगर स्थित बीपी सतवा के श्याम भारद्वाज का कहना है कि कंपनी की ओर से एक्सचेंज, फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। रोजाना 10 से 12 बाइक की बिक्री हो रही है। धनतेरस पर 50 वाहनों की डिलीवरी देनी है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वाहनों की बुकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें