बाह: महिला की सेल्फी के चक्कर में ऑटो पलटने से घायल हुई सुशीला देवी
बाह। ऑटो में ड्राइवर सीट के बगल में बैठी महिला का सेल्फी प्रेम शुक्रवार शाम दोपहर हादसे की वजह बन गया। सेल्फी लेते समय असंतुलित हुई महिला ने ड्राइवर की बांह पकड़ कर खींची, जिससे उनके एक हाथ से ऑटो का हैंडल छूट गया। असंतुलित हुआ ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए।
हादसा दोपहर 3.30 बजे करीब हुआ। ऑटो चालक खांद बटेश्वर के दीपू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह बटेश्वर से 4 सवारियां बैठाकर बाह के लिए चला था। एक महिला जिद करके ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठ गई। महिला कभी रील बना रही थी, तो कभी सेल्फी ले रही थी। आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के जरार स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आई दमकल से ऑटो को बचाया था। सेल्फी ले रही महिला ने असंतुलित होने पर उसकी एक बाह पकड़ कर खींच ली, जिससे ऑटो का हैंडल छूट गया और ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक दीपू, इटावा कोतवाली के सती मोहल्ले की सुशीला देवी, उनकी बेटी सुरभी समेत 4 लोग घायल हो गए। बाह पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, वहां से मां-बेटी को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।
बाह: महिला की सेल्फी के चक्कर में ऑटो पलटने से घायल हुई सुशीला देवी