बाह: राम लक्ष्मण द्वादशी पर लगाई शरबत की प्याऊ
बाह। राम लक्ष्मण द्वादशी पर शुक्रवार को बाह के मुख्य चौराहे पर संकट मोचन पद यात्रा सेवा समिति एवं भूतेश्वर नाथ महादेव सेवा मंडल ट्रस्ट ने शरबत की प्याऊ लगाई। दोनों संगठनों ने लोगों से गर्मी के मौसम में सार्वजनिक प्याऊ लगाने एवं अपने घरों की छत पर पक्षियों के लिए पानी के पात्र रखे जाने का आह्वान किया।