फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिन में चलाते हैं ऑटो...रात में चोरी, पुलिस ने दबोचा ऐसा गैंग, कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान

Wed, 05 Nov 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने बंद घर में चोरी करने वाला ऑटो गैंग गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, कागजात, ऑटो और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के महर्षिपुरम में बंद मकान से चोरी करने वाले ऑटो गैंग को पुलिस ने पनवारी मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, कागजात, ऑटो और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ककरैठा महर्षिपुरम निवासी धर्मेंद्र ने 2 नवंबर को थाने में चोरी का मुकदमा लिखाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दिवाली मनाने के लिए 19 अक्तूबर को परिवार के साथ गांव धमासियां औरैया गए थे। वहां से 26 अक्तूबर को वापस लौटे। उन्हें घर के ताले टूटे मिले। कमरे से कागज के साथ 1.60 लाख रुपये गायब थे।

एसीपी अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि चोरी की शिकायत के बाद पीड़ित के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से तीन युवक ऑटो से आते-जाते दिखे। जांच में पुलिस ने कमला नगर निवासी अरुण वर्मा, गिरधारी वर्मा और सूरज को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी रोहित अभी फरार है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चार लोग ऑटो से चोरी के लिए आए थे। गिरधारी वर्मा को ऑटो में ही रखवाली के लिए छोड़ दिया था। अरुण, सूरज और रोहित मकान में ताल तोड़कर घुस गए। घर से 1.20 लाख की नकदी और आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक ले गए। पुलिस रोहित की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें