फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर की गई थी ऑटो चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। धौलपुर में रहने वाले ऑटो चालक की हत्या अपने साथ अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चालक का बैग और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना सैंया में धौलपुर के मनिया थानाक्षेत्र निवासी हुकुम सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 14 फरवरी को दो युवक उनके भाई को ऑटो बुक कर ले गए थे। अगले दिन सैंया थाना पुलिस को ऑटो सैंया इरादत नगर सड़क पर नाले में मिला। पास ही भाई के कपड़े मिले। आगे जाने पर नाले में शव भी मिल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह डूबने से बताई गई। शरीर पर चोट के भी निशान थे।
डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने पूरे मार्ग के सीसीटीवी खंगाले। दो युवक ऑटो में साथ जाते दिखे थे। पहचान कर पुलिस ने रामपुरा, सैंया के विष्णु कुशवाह और ब्राह्मण मोहल्ला लादूखेड़ा निवासी अमित शुक्ला को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सैंया चौराहे से ऑटो बुक किया था। मनिया जाकर वापस लादूखेड़ा छोड़ने की बात 300 रुपये में तय हुई थी। उन्होंने वहीं बियर खरीदी और ऑटो में ही पी। मनिया में एक घंटे रुकने के बाद वहां से शराब खरीद कर लौटने लगे। ऑटो में ही पीना शुरू किया। ऑटो चालक ने भी साथ में शराब पी।
विज्ञापन

सैंया वापस आने के बाद फिर शराब खरीदी गई और कैंटीन में बैठकर पी गई। इसके बाद ऑटो चालक दोनों को लादूखेड़ा छोड़ने जाने लगा। रेलवे ओवरब्रिज पर दोनों ने ऑटो चालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की सोची। ऑटो चालक को गलत तरह से छुआ। चालक ने उस समय विरोध नहीं किया। रेलवे ब्रिज से उतरते ही चालक ने विरोध करते हुए ऑटो रोक दिया। इस पर आरोपियों ने उसे पीटा और ऑटो चालक के कपड़े जबरदस्ती उतार दिए। अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश करने पर वह विरोध कर रहा था। गुस्से में उसे पीटकर नाले में फेंक दिया। ऑटो चालक पहले ही नशे में था। मुंह के बल गिरने के बाद वह खुद को संभाल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त होने से रोकने के लिए आरोपियों ने चालक का बैग और अन्य दस्तावेज निकाल लिए थे।
जेल में बीतेगी आरोपियों की होली

पुलिस ने बताया कि वादी पक्ष ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि जैसे उनके परिवार की होली खराब हुई है, वैसे ही आरोपियों के परिवार की होली खराब हो। इत्तेफाक रहा कि होलिका दहन के दिन ही आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें