फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की हत्या: शराब पीने के बाद कुकर्म का प्रयास, विरोध पर नाले में डुबोया सिर; खौफनाक तरीके से मार डाला

Mon, 02 Mar 2026 01:33 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ऑटो चालक की कुकर्म का विरोध करने पर हत्या कर दी गई। नाले में उसका सिर डुबो दिया गया। वो छटपटाता रहा, लेकिन आरोपियों ने तब तक उसे नहीं छोड़ा, जब तक मौत नहीं हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सैया क्षेत्र में 14 फरवरी को हुए ऑटो चालक विजयपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विष्णु और अमित शुक्ला ने विजयपाल के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध जारी रखने पर विजयपाल को धक्का देकर नाले में गिरा दिया और पानी में दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का बैग और दस्तावेज बरामद किए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

भाई ने दी थी तहरीर 
17 फरवरी 2026 को धौलपुर (राजस्थान) निवासी हुकम सिंह ने थाना सैंया में तहरीर दी थी कि उनका भाई विजयपाल 14 फरवरी को दो अज्ञात युवकों के साथ ऑटो से गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। अगले दिन सैंया- इरादतनगर मार्ग पुल के पास ऑटो लावारिस खड़ा मिला। कुछ दूरी पर विजयपाल के कपड़े-चप्पल पड़े मिलेए। नाले में उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी। 


 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचे हत्यारोपी 
पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लाडूखेड़ा पेट्रोल पंप के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 फरवरी को उन्होंने 300 रुपये में ऑटो किराए पर लिया। रास्ते में शराब पी और चालक को भी पिलाई। रेलवे ओवरब्रिज के पास दोनों ने चालक के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे सड़क से नीचे खाई की ओर ले गए। जबरन कपड़े उतारे। झगड़ा बढ़ने पर उसे नाले में धक्का दे दिया और पानी में डुबोकर मार डाला।

 
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद 
आरोपियों की निशानदेही पर एक काले बैग से मृतक के आधार कार्ड, डीएल, फोटो, टेम्पो की आरसी और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें