फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मृतक ऑटो चालक के परिवार ने किया मतदान बहिष्कार का एलान, मुआवजे की मांग

Thu, 03 Feb 2022 10:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस के पीछा करने पर ऑटो चालक की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस पिटाई से मौत हुई है। पीड़ित परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भी आ गए हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
सीओ कार्यालय परिसर में बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंडी सईद खां (नाला बुढ़ान सैय्यद) में ऑटो चालक भगवान दास राठौर की मौत के बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मोहल्ले के लोग भी एकजुट होने लगे हैं। गुरुवार को मृतक की पत्नी और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओें और पुरुषों ने सीओ हरीपर्वत कार्यालय का घेराव किया। उनका कहना था कि इंसाफ नहीं मिला तो वोट भी नहीं देंगे। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि भगवान दास ऑटो लेकर गया था। पुलिस ने उसे रोका और पिटाई की। उसकी जान चली गई। पुलिस झूठ बोल रही है कि वो जुआ खेल रहा था। उसके परिवार में पत्नी, पांच बच्चे और मां हैं। अब उनका कौन सहारा बनेगा। घर चलाने वाला अब कोई नहीं है। पुलिस सुन नहीं रही है। मोहल्ले में नेता नहीं आ रहे हैं। इंसाफ नहीं मिला तो वोट भी नहीं डालेंगे। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता का आश्वासन दिया।

परिजन खुद ही जुटा रहे सुबूत

परिजनों का कहना था कि पुलिस उनसे कह रही है कि भगवान दास जुआ खेल रहे लोगों के साथ बैठा हुआ था। चेकिंग को निकले चीता मोबाइल के सिपाही पहुंचे। यह देखकर सभी भागने लगे। भागते समय भगवान दास गिर गया। उसकी मौत हो गई, जबकि ऐसा नहीं है। घटनास्थल पर जाने पर प्रत्यक्षदर्शियों से उन्हें पता चला कि स्पीड कलर लैब के पीछे मैदान में शौचालय है। इसके पिछले हिस्से में कुछ जुआरी बैठते हैं। इसकी शिकायत आसपास के व्यापारियों ने पुलिस से की थी।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने भगवान दास को पकड़ लिया था। वह किसी तरह छूटकर भागने लगा था। उसे भागते हुए लोगों ने देखा। पुलिस उसके पीछे डंडे मार रही थी। सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक के बाहर वो गिर गया। एक युवक ने पानी डाला। मगर, वह उठ नहीं सका। पुलिस एक ऑटो चालक को पकड़कर लाई। उसमें भगवान दास को इमरजेंसी भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सभी जगह के फुटेज नहीं दिखा रही है, जबकि घटनास्थल के आसपास भी मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

नहीं हो रही कोई सुनवाई

नाला बुढ़ान सैय्यद के सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। हम न्याय की मांग कर रहे है। कमल राठौर ने कहा कि परिवार का कोई सहारा नहीं है। अगर, इंसाफ नहीं मिला तो वोट क्यों दें। रिंका ने कहा कि पीड़ित परिवार की कोई नहीं सुन रहा है। इंसाफ मिलने पर ही वोट डालेंगे। पार्षद पति शिवशंकर राजौरा ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए प्रयासरत हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई जाएगी।

मोहल्ले में दो हजार मतदाता

नाला बुढ़ान सैय्यद इलाका वार्ड 11 में आता है। इसकी पार्षद मंशा देवी राजौरा हैं। उनके पति शिवशंकर राजौरा ने बताया कि मोहल्ले में 1500 से अधिक परिवार रहते हैं। दो हजार मतदाता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें