फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पुलिस पिटाई से मौत का आरोप: अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने जबरन उठाया, बेटी का आरोप-मुंह तक नहीं देखने दिया

Wed, 02 Feb 2022 10:00 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि एचडीएफसी बैंक के पास खाली स्थान पर ऑटो चालक और रिक्शे वाले बैठे रहते हैं। यहीं पर बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर वे लोग भागने लगे। भगवान दास भागते समय गिर पड़ा था।
विज्ञापन
शव के पास रोती ऑटो चालक की बेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑटो चालक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए पुलिस जबरन शव ले गई। इस दौरान हंगामा भी हुआ। मृतक की पत्नी और बेटियां बिलखती रही। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र के मंडी सईद खां निवासी ऑटो चालक 36 वर्षीय भगवान दास की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी अनीता ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया था। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पर हंगामा हुआ था। पुलिस किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई थी। रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। बुधवार तड़के पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। बस्ती में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात था। 
भगवान दास की बेटी मुस्कान का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन मौके से शव को उठा लिया। मुस्कान और उसके परिवार के लोग चीखते रह गए। महिला पुलिसकर्मी आगे खड़ी हो गई थीं। इस कारण पिता का मुंह तक नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में पुलिस पिटाई से मौत का आरोप: कोई तो मेरे पापा को उठा दे...ऑटो चालक के शव के पास बिलखती रहीं बेटियां
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें