फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की प्रेम कहानी: युवती को दिया शादी का प्रस्ताव, इन्कार पर कर दी ऐसी हरकत; अवसाद में पहुंची पीड़िता

Thu, 25 Jun 2026 11:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक ऑटो चालक पर युवती की फोटो और पहचान पत्र चोरी से हासिल कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने तथा एडिटेड फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का दबाव बनाया और इन्कार करने पर तीन लाख रुपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र की युवती को घर से ब्यूटी पार्लर छोड़ने के दौरान ऑटो चालक ने चोरी से फोटो और आईडी ले ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईडी बनाकर गलत पोस्ट करने लगा। ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बनाया। इन्कार करने पर 3 लाख रुपयों की मांग की। पीड़िता परेशान होकर अवसाद में आ गई। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आपातकाल: नाखून खींचे, जेल में डाल दिए थे बच्चे...इमरजेंसी के वो काले किस्से, जिन्होंने हिला दिया था पूरा देश





 

छीपीटोला क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि कमला नगर स्थित ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने के लिए रोजाना ऑटो से आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान ऑटो चालक विकास निवासी संगम विहार, दक्षिण दिल्ली से हुई। आरोपी ने बातचीत के दौरान पीड़िता के घर और परिवार की जानकारी हासिल कर ली। मौका पाकर एक दिन उसने धोखे से पीड़िता का बैग ले लिया और उसमें रखे आधार कार्ड, अन्य आईडी व फोटो अपने मोबाइल में सेव कर लिए।

ये भी पढ़ें -  UP: लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण, AK-47 वाली तस्वीर से खुला आईएसआईएस कनेक्शन; इन 14 पर आरोप हुए तय
 
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने युवती से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। विरोध करने पर वह धमकाने लगा कि अगर उससे शादी नहीं की तो फोटो से छेड़छाड़ कर बदनाम कर देगा। इससे डरकर पीड़िता ने ब्यूटी पार्लर जाना बंद कर दिया। आरोप है कि विकास लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह खुद को विजिलेंस से जुड़ा बताकर डराता है। दोस्तों को पुलिस अधिकारी बनाकर बात करवाता है। पीछा छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। डीसीपी सिटी स्ययद अली अब्बास ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें -   UP: महिला परिचालक को जड़े थप्पड़, चालक का गला पकड़कर घसीटा; आगरा पुलिस की हरकत से रोडवेज कर्मियों में उबाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें