फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ट्रांसपोर्ट नगर में सीएनजी भराकर लौट रहे ऑटो में लगी आग, मच गई अफरातफरी

Thu, 12 May 2022 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गर्मी में वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। खास तौर पर सीएनजी वाहनों में आग लगने के हादसे ज्यादा हो रहे हैं।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार की सुबह चलते ऑटो में आग लग गई। ऑटो से लपटें निकलने लगीं। चालक ने किसी तरह जान बचाई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सीएनजी स्टेशन टीपी नगर से गैस भरवाकर लौट रहा था। खंदारी फ्लाईओवर के पास ऑटो में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। 

विज्ञापन


न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी नगला बूढ़ी निवासी सोबरन गुरुवार की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीएनजी पंप से ऑटो में गैस भरवाकर लौट रहा था। जैसे ही वह खंदारी फ्लाईओवर के पास आया, उसे ऑटो में चिंगारी उठती दिखी। उसने तुरंत ऑटो बंदकर रोक दिया और उतर गया। वह आग बुझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। 

ऑटो चालक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। मगर, तब तक ऑटो जल गया। केवल लोहे का ढांचा बचा है। ऑटो में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें