आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार की सुबह चलते ऑटो में आग लग गई। ऑटो से लपटें निकलने लगीं। चालक ने किसी तरह जान बचाई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सीएनजी स्टेशन टीपी नगर से गैस भरवाकर लौट रहा था। खंदारी फ्लाईओवर के पास ऑटो में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन
न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी नगला बूढ़ी निवासी सोबरन गुरुवार की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीएनजी पंप से ऑटो में गैस भरवाकर लौट रहा था। जैसे ही वह खंदारी फ्लाईओवर के पास आया, उसे ऑटो में चिंगारी उठती दिखी। उसने तुरंत ऑटो बंदकर रोक दिया और उतर गया। वह आग बुझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।
ऑटो चालक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। मगर, तब तक ऑटो जल गया। केवल लोहे का ढांचा बचा है। ऑटो में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है।