फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Autism Awareness Day: ऑटिज्म दिमाग की एक अवस्था है बीमारी नहीं, बच्चों में ऐसे लक्षणों की पहचान जरूरी

Mon, 03 Apr 2023 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आध्यांत फाउंडेशन की ओर से ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। यहां बताया गया कि ये कोई बीमारी नहीं है बल्कि दिमाग की एक अवस्था है।
विज्ञापन
ऑटिज्म की ओर से सेमिनार को संबोधित करती डॉ रेनू तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर रविवार को आध्यांत फाउंडेशन की ओर से आगरा में भोगीपुरा स्थित संस्था के कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि ऑटिज्म दिमाग की एक अवस्था है, बीमारी नहीं। ऐसे बच्चों को मंदबुद्धि नहीं समझना चाहिए। बच्चों के साथ उचित व्यवहार जरूरी है।

विज्ञापन


फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रेनू तिवारी ने कहा कि ऑटिज्म के बच्चों को थेरेपी व अभिभावकों को प्रशिक्षण देने के साथ समाज को जागरूक करना बेहद जरूरी है। सेंट जोंस कालेज के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. प्रियंका मैसी ने अभिभावकों को ऑटिज्म के कारण, लक्षण व इलाज के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों के सवालों के जवाब भी दिए। ऑटिज्म की वजह वंशानुगत के साथ खानपान के माध्यम से शरीर में लेड की अधिकता, मोबाइल टॉवरों से पर्यावरण में बढ़ती इलेक्ट्रोमैग्नेटिंग तंरगों का प्रदूषण आदि है। कार्यक्रम में चतुरा देवी, रंजीत सामा, प्रमोद वर्मा, पंकज तिवारी, जेएस इंदौलिया, सतेंद्र तिवारी, संजय दुबे, धीरज आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - मानवता की मिसाल: नाले में गिरी गाय को बचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, तीन घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

ऑटिज्म के लक्षण बताए

बच्चे के नाम से पुकारने पर पलटकर न देखना, अन्य बच्चों के साथ न घुलना-मिलना, उत्तेजित होने पर हाथ हिलाना व कूदना, पंजे पर चलना। जिद्दी और गुस्सैल होना, देर से बोलना। शोर सुनने पर अपने कानों पर हाथ रख लेना, किसी वस्तु के लिए अंगुली से इशारा करने के बजाय अन्य व्यक्ति के हाथों को उस ओर ले जाना, खिलौनों से खेलने के बजाय उन्हें लाइन से लगाते रहना या पहिया घुमाना। खिलौनों को मुंह में डालना, खाने पीने की वस्तुओं को इस्तेमाल करने से पहले सूंघना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें