फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिपोर्ट नहीं भेजने पर प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम को भेजा पत्र

Wed, 09 Oct 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट नहीं भेजने पर प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन

जबरन नाला खुदवाने की शिकायत का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना किशनी के गांव खिरिया अरसारा के रहने वाले अनुसूचित जाति के दो भाइयों की शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मांगी गई आख्या तहसीलदार किशनी नहीं भेज रहे हैं। उनको दो बार नोटिस भी भेजा जा चुका है। प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम किशनी को पत्र भेजा है। तीन दिन में आख्या नहीं मिलने पर तहसीलदार के खिलाफ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में मामला भेजने की चेतावनी दी है।

खिरिया अरसारा के रहने वाले अनुसूचित जाति के जगदीश तथा उनके भाई रामजीलाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की। बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर लेखपाल साबिर हुसैन ने जबरन नाला खुदवा दिया है। इससे उनका नुकसान हुआ है। तहसील में शिकायत करने पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं की गई है। लेखपाल उनको झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। लेखपाल बदले की भावना से उनके खिलाफ कभी भी प्रशासनिक अधिकारियों से उत्पीड़न वाली कार्रवाई करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कमल सिंह ने तहसीलदार किशनी से नौ अगस्त तथा 23 अगस्त को दो बार आख्या मांगी। लेकिन तहसीलदार किशनी ने प्राधिकरण में आख्या नहीं भेजी। पीड़ित की शिकायत पर प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम किशनी को पत्र भेजा है। तीन दिन में आख्या नहीं मिलने पर तहसीलदार के खिलाफ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में मामला भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें