फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में ठहरे थे पति-पत्नी, नशे में धुत युवकों ने की शर्मनाक हरकत

Thu, 19 Jul 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में पति के साथ दवा लेने आई महिला से गेस्ट हाउस में चार युवकों ने शर्मनाक हरकत कर दी। नशे में धुत युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। जब उसके पति ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


पति-पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। 

औरैया के आलू कारोबारी अपनी पत्नी को दवा दिलाने आगरा आए थे। दोनों हरीपर्वत क्षेत्र के श्रीपत गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। गेस्ट हाउस के दूसरे कमरे में चार युवक ठहरे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट

आरोप है कि पड़ोस के कमरे में मौजूद युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। जब पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने दंपति को बुरी तरह पीटा। उनसे बचने के लिए दंपति कमरे में बंद हो गए। 

पीड़ित ने घटना की सूचना एसएसपी को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपी के नाम मनोज बंसल (कमला नगर, आगरा), अजय शर्मा, विशाल (मोदी नगर, गाज़ियाबाद) और संदीप (कालिंदी विहार) हैं। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया है। ये सभी शराब के नशे में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें