औरैया के अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या में आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) एमएलसी कमलेश पाठक को इटावा जिला जेल से मंगलवार शाम आगरा केंद्रीय कारागार लाया गया।
यहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उनके एक भाई को फिरोजाबाद और एक को जालौन की जिला जेल में भेजा गया है। दो आरोपी आगरा जिला जेल में रखे गए हैं। इटावा जेल में अब केवल दो आरोपी बचे हैं।
दोहरे हत्याकांड के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक, उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई संतोष पाठक, रामू पाठक, मंदिर के कथावाचक राजेश शुक्ला, कार चालक लवकुश उर्फ छोटू, आशीष दुबे, गनर अवनीश प्रताप सिंह को सोमवार शाम करीब पांच बजे इटावा जिला जेल लाया गया था।
जेलर राम कुबेर ने बताया कि सभी बंदियों को बैरक नंबर चार में रखा गया था। कुछ देर बाद उनके बैरक बदल दिए गए।