फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैंगस्टर को औंछा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- कब्जे से तमंचा कारतूस मिले, दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा ओर कारतूस मिले। एसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी हर्षित राघव लूट आदि के मामले दर्ज हैं। कुरावली थाने में उसके खिलाफ लूट और जानलेवा हमला का मामला दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। वह लगातार वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर उनकी ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को थानाध्यक्ष औंछा अनुज चौहान ने हर्षित राघव को एक सूचना पर नगला कन्हाई मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा कारतूस भी मिले। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चालान करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें