फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में भाई-बहन की शादी एक ही मंडप में होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही भाई घर छोड़कर चला गया। जिससे बहन की शादी टूट गई। बारात बैरंग ही लौट आई।
भाई-बहन की शादी एक ही मंडप में होने जा रही थी। विवाह समारोह का आयोजन सिरसागंज नगर के एक मैरिज होम में होना था। घर से निकरौसी निकली और बारात चढ़ने की तैयारियां होने लगी।
बारात निकलने से पहले ही दूल्हा अचानक गायब हो गया। दूल्हे के गायब होते ही घर में अफरातफरी का माहौल हो गया। जब दूल्हे का कोई पता नहीं चला तो नौबत मारपीट तक आ गई।