फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नाै हजार रुपये लेकर भी नहीं निकाले नाम', आरोपी पक्ष और दरोगा की बातचीत का ऑडियो वायरल; ACP को साैंपी जांच

Tue, 24 Mar 2026 10:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मारपीट और जान से मारने की नीयत से तमंचा लहराने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले के विवेचक एसआई विपिन कुमार हैं। 2 मिनट 2 सेकंड के ऑडियो में आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति बोल रहा है कि 260 वाली चार्जशीट लग गई है, आपने 9 हजार लिए, मगर नाम एक भी नहीं निकाला। मामले में एसीपी को जांच साैंपी गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। यह कथित रूप से थाना फतेहपुर सीकरी के एसआई विपिन कुमार से बातचीत का बताया गया है। इसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि आपने केस में नाम निकालने के लिए 9 हजार रुपये लिए लेकिन नाम नहीं निकाले बिना ही चार्जशीट लगा दी। ऑडियो का मामला अधिकारियों के पास पहुंचा। इस पर एडीसीपी आदित्य सिंह ने एसीपी अछनेरा को जांच दी है।
विज्ञापन


मामला थाना फतेहपुर सीकरी के गांव सुनहरा का बताया गया है। 4 अगस्त 2025 को मारपीट और जान से मारने की नीयत से तमंचा लहराने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले के विवेचक एसआई विपिन कुमार हैं। 2 मिनट 2 सेकंड के ऑडियो में आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति बोल रहा है कि 260 वाली चार्जशीट लग गई है। दूसरी तरफ से सुना जा सकता है कि मैंने बताया है। यहां आ जाओ। थाने पर बात करेंगे। तुम फोन पर जानकारी करने लगते हो। तुम्हें थाने बुलाया था।

व्यक्ति कहता है कि दीवानी में देखकर आया हूं। आपने 9 हजार लिए। मगर नाम एक भी नहीं निकाला। इस पर कथित दरोगा कहते हैं कि तुम्हें जानकारी का अभाव है। ऐसे ही बोलते रहते हो। वो कहते हैं कि अगर चार्जशीट चली गई हो तो कापी निकाल ले आओ। तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि मैं झूठ बोल रहा हूं। व्यक्ति कहता है कि सीओ साहब के यहां चढ़ी है। इस पर कथित दरोगा कहते हैं कि तुम बदतमीज भी हो क्या। विवेचक मैं हूं या कौन है। अनावश्यक की बात कि पैसे ले लिए। चार्जशीट भेज दी। फर्जीवाड़े की बात। फिर व्यक्ति कहता है कि बात कर लो। दरोगा आकर दिखाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जिस दरोगा पर आरोप लगाया गया है कि आडियो में उनकी आवाज है या फिर किसी और की? इसके बारे में जानकारी की जा रही है। इसके लिए एसीपी अछनेरा को जांच दी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें