फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पंचायत चुनाव परिणाम में फेरबदल करने को लेकर हुई बातचीत के ऑडियो वायरल

Sat, 08 May 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

वायरल हुए ऑडियो में चुनाव परिणाम बदलने को लेकर हुई सेटिंग के बाद भी बदलाव न करने पर रुपये वापस देने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम में फेरबदल करने को लेकर हुई बातचीत के दो ऑडियो शनिवार को वायरल हुए हैं। इनमें चुनाव परिणाम बदलने को लेकर हुई सेटिंग के बाद भी बदलाव न करने पर रुपये वापस देने की बात की जा रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

 
शनिवार को दो ऑडियो वायरल हुए। दोनों ही किशनी क्षेत्र से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पहले ऑडियो में एक युवक अपना नाम सतेंद्र बताते हुए दूसरे युवक से बात कर रहा है। वह अपने पैसे वापस मांग रहा है। दूसरे युवक की ओर से केवल दस वोट से हारने पर ही परिणाम में फेरबदल की बात कही जा रही है। 
 

ऑडियो में रुपये वापस करने को कह रहा युवक 
दूसरे ऑडियो में सतेंद्र नाम का युवक एक अन्य को फोन कर इसकी जानकारी दे रहा है कि किसी ने रुपये वापस करने से मना कर दिया है। ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। पहला ऑडियो कथित रूप से किशनी में तैनात आरओ का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा ऑडियो पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एक बाबू का बताया जा रहा है। हालांकि न तो इस संबंध में अब तक प्रशासन से कोई शिकायत की गई है और न ही अन्य कोई युवक सामने आया है। दोनों ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।  

मामले में जब आरओ किशनी यश कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्हें ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। न तो उनका कोई ऑडिया है और न ही उन्होंने किसी से बात की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें