फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 28 अक्तूबर को, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Fri, 26 Oct 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदकों का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 अक्तूबर को होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में सुबह 11 बजे से परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रश्नपत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को आधे घंटे पूर्व पहुंचना होगा। फार्म ऑनलाइन भरे गए थे, इसलिए एडमिट कार्ड भी ई-मेल पर ही भेजे गए हैं। 

यदि किसी परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में कोई भी गड़बड़ी हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उनको परीक्षा में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

यदि अभ्यर्थी ई-मेल आईडी से प्रवेशपत्र नहीं निकाल पा रहे हैं तो  https//www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 लिंक पर जाएं और अपना प्रवेश पत्र निकालें। 

लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो फार्म में भरा है, फिर नाम सेलेक्ट करके प्रवेश पत्र प्राप्त करें। 

यदि किसी दृष्टिहीन विद्यार्थी ने फार्म भरा है तो वह राइटर ले सकता है। राइटर उससे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए और उसके पास भी स्कूल का पहचानपत्र होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें