फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीमारदारों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ की अभद्रता

Sun, 21 Jul 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीमारदारों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ की मारपीट
विज्ञापन

- पुलिस पहुंचने से पहले अस्पताल से भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के साथ अभद्रता के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार की शाम भी एक मरीज के साथ आए तीमारदारों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही आरोपी अस्पताल से भाग निकले।
शनिवार की शाम शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी एक बच्चे को लेकर कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. राजदीप ने बच्चे की जांच के बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए बच्चे को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। बच्चे के साथ आए तीमारदार बच्चे को इमरजेंसी में ही उपचार के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर यहां मौजूद फार्मासिस्ट शिवदत्त ने कहा कि बच्चे को यहां जो भी उपचार था वो दिया जा चुका है बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है। बच्चे के साथ आए तीमारदारों ने यहां तैनात एक स्टाफ को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख अन्य स्टाफ के लोग बीच बचाव में आए तो धक्का मुक्की शुरू हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। इमरजेंसी के डॉक्टर और स्टाफ ने मामले की जानकारी सीएमएस को देते हुए अस्पताल में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग रखी है।
सीएमएस डॉ. मदन लाल का कहना है कि स्टाफ के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। इस संबंध में जल्द एसपी से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें