फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: कृषि अधिकारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, हिरासत में आरोपी

Fri, 13 Mar 2020 02:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कृषि संभागीय अधिकारी चरन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में फतेहपुर सीकरी के गांव उंदेरा में छूट पर दिए गए कृषि यंत्रों का सत्यापन करने के लिए गए कृषि संभागीय अधिकारी चरन सिंह को बृहस्पतिवार दोपहर करीब चार बजे एक युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि  उसे यंत्रों पर छूट नहीं मिली। अधिकारी ने सवालों का जवाब नहीं दिया, इसलिए गुस्से में ऐसा कर बैठा। चरन सिंह ने बताया कि वह उंदेरा में ग्रामीण वीरबल के साथ गए थे। किसानों से बातचीत चल रही थी।

तभी इसी गांव का युवक सुखबीर आया। उसने पूछा कि उसे कृषि यंत्रों पर छूट क्यों नहीं मिली? इसके बाद अपशब्द कहने लगा। उसके पास बोतल में पेट्रोल पहले से था। अपशब्द कहते हुए उसने पेट्रोल उन पर उड़ेल दिया। उसके बाद उसने जैसे ही माचिस निकाली, वह वहां से भाग निकले। उसने पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन से घटना की जानकारी एसडीएम किरावली को दी। थोड़ी देर में ही पुलिस आ गई। गांव के लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। यह देख आरोपी दूर खड़ा हो गया था। गांव के लोग उसे नशे में बता रहे थे।

पुलिस ने आते ही उसे पकड़ लिया। फतेहपुर सीकरी के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  चरन सिंह ने उसके खिलाफ  केस दर्ज कराया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। वजह पूछे जाने पर वह सिर्फयही बता रहा है कि उसे यंत्रों पर छूट क्यों नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें