आगरा। सिकंदरा क्षेत्र की भावना सिटी कॉलोनी में घर के बाहर टहल रहे युवक को कार से कुचलने की कोशिश की गई। बचने पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला किया गया। पीड़ित ने जीजा-साले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भावना सिटी, शास्त्रीपुरम निवासी नितेंद्र कुमार खरे ने बताया कि 22 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह कॉलोनी में टहल रहे थे। आरोप लगाया कि विष्णु चाहर तेज रफ्तार कार से उन्हें कुचलने की कोशिश करने लगा। वह किसी तरह बच गए। विरोध करने पर विष्णु कार रोककर हथौड़ा निकाल लाया और हमला कर दिया। इसी दौरान उसके साले राहुल चौधरी ने लोहे की रॉड से हमला किया। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।