फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती में व्हाट्सएप से पेपर पहुंचाया सेंटर के बाहर, एसटीएफ ने साजिश की नाकाम

Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की गुरुवार को आयोजित लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र खंदौली में आउट करने की कोशिश की गई। जिस कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था, उसी के संचालक ने परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटा पहले पेपर व्हाट्स एप से बाहर पांच युवकों को भेज दिया। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पांचों सॉल्वर हैं। एसटीएफ की नजर पहले से ही इस केंद्र पर थी। कॉलेज संचालक और पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। 

आगरा में गुरुवार को लगभग 34 हजार परीक्षार्थी थे। दोपहर की पाली में तीन से पांच बजे परीक्षा थी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इसके बावजूद कॉलेज संचालक ने कोई परवाह नहीं की। एसटीएफ ने ऐसे कई केंद्रों को सर्विलांस पर ले रखा था जिन पर पेपर आउट किए जाने का शक था। 
विज्ञापन


ये कॉलेज पहले से नकल कराने के लिए बदनाम रहे हैं। खंदौली के एक गांव का कॉलेज इन्हीं में से है। कॉलेज संचालक ने जैसे ही साढ़े चार बजे पेपर बाहर भेजा, उसे तुरंत पकड़ लिया गया। थोड़ी देर में पांचों युवकों को पकड़ लिया गया।

पेपर आउट करने के लिए बदनाम हैं कई सेंटर

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
जिले के कई कोचिंग सेंटर भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट कराने के लिए बदनाम हैं। सिपाही भर्ती की परीक्षा में पिछली बार एक कोचिंग संचालक गिरफ्तार भी किया गया था। ये कोचिंग संचालक परीक्षा केंद्र वाले कॉलेजों से सेटिंग कर लेते हैं और पेपर आउट करा देते हैं।

दिल्ली से आ रहा सॉल्वरों का गैंग

ताजनगरी में भर्ती परीक्षाओं में दो साल में 20 से अधिक सॉल्वर पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि ये सॉल्वर वे हैं जो दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इनमें सफल नहीं हो पाते तो सिपाही, दरोगा जैसी परीक्षाओं में सॉल्वर बनकर पैसा कमाते हैं।

ताजनगरी में गुरुवार को 34 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 25 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को लगभग 70 हजार अभ्यर्थी रहेंगे। दो पालियों में
परीक्षा होगी।
विज्ञापन

फिर शुक्रवार को जाम रहेगा शहर का ट्रैफिक 

सड़कों पर परीक्षार्थियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा से गुरुवार को भी जाम लगा। शुक्रवार को दो पाली में परीक्षा है। अभ्यर्थी भी ज्यादा हैं। इस कारण जाम लगने की आशंका भी ज्यादा है।स्कूलों की छुट्टी के समय परेशानी हो सकती है। बाजार में त्योहारों के कारण भी भीड़  है।

आगरा के साथ, मथुरा समेत अन्य जिलों में भी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस ने नकल रोकने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए। इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें