फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री के बेटे पर हमले का प्रयास: पहले कार में मारी टक्कर, फिर हथौड़ा लहराकर मारने की कोशिश

Wed, 31 May 2023 06:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में भाजपा मंत्री के बेटे पर हमले का प्रयास किया गया। पहले कार में टक्कर मारी फिर हथौड़ा लहराकर मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
भाजपा मंत्री के बेटे पर हमले का प्रयास: कार में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा मंत्री के बेटे पर हमले का प्रयास किया गया। पहले उनकी कार में टक्कर मारी गई। इसके बाद हथौड़ा निकालकर मारने का प्रयास किया गया। घटना के समय वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। वह किसी तरह वहां से बचकर निकले।

हथौड़ा निकालकर लहराने लगे

घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया चौराहे के पास की है। यहां बीती रात एक लोडिंग टेंपो चालक ने कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे चंद्रमोहन प्रजापति की कार में टक्कर मारी। उन्होंने गाड़ी का पीछा करके रोकने की कोशिश की। इस पर गाड़ी में बैठे दो लोग हथौड़ा निकालकर लहराने लगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने हथौड़ा दिखाकर मंत्री के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी से उतरकर उन्हें मारने की भी कोशिश की। इस पर वह किसी तरह वहां से बचकर निकले। उन्होंने बुधवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि घटना के समय वह अपनी मां राजकुमारी के साथ हाजीपुर खेड़ा गांव से सेक्टर सात स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें