फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में चोरी की कोशिश, चाचा के घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए

Mon, 10 Feb 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर कोतवाली के मोहल्ला चोथियाना में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के मकान में सोमवार को चोरी की कोशिश की गई। वहीं, उनके चाचा के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए गए। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी और सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चोथियाना निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी रविवार को चाचा मोहित चतुर्वेदी व परिजन के साथ मथुरा एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। सोमवार की शाम जब सभी लोग घर वापस लौटे तब घर के ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी सिटी राहुल मिठास सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक की टीम में घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें